फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fraud arrested

अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दिव्यांग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
fraud arrested
रामपुर। शासन से शादी और दिव्यांगता अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी बरेली एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने यह जांच शासन के आदेश पर शुरू की थी, इसके बाद एसटीएफ ने बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी को उत्तराखंड स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चार युवतियों से करीब दो लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र की चार युवतियों का आरोप था कि उनके चाचा शादाब को कुछ दिन पहले सरकारी अस्पताल में बिलासपुर थाना क्षेत्र के ज्वालापुर भैंसिया गांव निवासी इस्लाम हुसैन मिला था। उसने शासन से डॉ. भीमराव आंबेडकर जन कल्याण सेवा समिति के नाम से लड़कियों की शादी में अनुदान दिलाने की बात कही थी। इस दौरान इस्लाम हुसैन की बातों में आकर शादाब के घर की चार युवतियों ने शादी में अनुदान के लिए फॉर्म भर दिए थे। आरोप था कि अनुदान के लिए भरे फॉर्म में एक युवती को तीन लाख अस्सी हजार रुपये दिलवाने के नाम का झांसा दिया था। इस बीच इस्लाम ने दो लाख रुपये अपने खाते में जमा करा दिए। यह रुपये ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के जरिए जमा कराए गए थे। कहा था कि कुछ दिन बाद उनके घर चेक आ जाएंगे। इसके कुछ दिन बाद लोगों के घरों पर अनुदान पत्र एवं चार चेक प्राप्त हुए, जिसके बाद लोगों ने यह चेक बैंक में लगा दिए। बैंक में चेक लगाने पर ये चेक बाउंस हो गए। युवतियों ने मामले की शिकायत शासन से की थी जिसके बाद शासन ने जांच के आदेश दिए। अपर मुख्य सचिव ने जांच अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ को सौंप दी। उन्होंने यह जांच आगे बढ़ाते हुए बरेली एसटीएफ को दे दी, जिसके बाद से ही बरेली एसटीएफ मामले की जांच कर रही थी। मंगलवार को इस मामले में बरेली एसटीएफ ने इस्लाम हुसैन को उत्तराखंड के रामनगर स्थित गुलर घाटी में उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस्लाम हुसैन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शादी अनुदान के नाम पर लोगों से फर्जी फार्म भरवाता है और फर्जी चेक, अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके घर भेज देता है। एसटीएफ ने गंज थाने में तालाब मुल्ला ऐरम निवासी कायनात, आसिफा, राकिबा, रूबी की ओर से आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद गंज पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed