फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four youths from Haryana attacked family, then villagers tied up accused and beat them up

महिला विवाद: हरियाणा से पहुंचे चार युवकों ने एक परिवार पर किया हमला, फिर ग्रामीणों ने आरोपियों को बांधकर पीटा

Sun, 13 Jul 2025 12:58 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

रामपुर के जयतोली गांव में हरियाणा से आए चार युवकों ने दो परिवारों पर हमला कर दिया। अचानक मची चीखपुकार के बाद माैके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने चारों युवकों को पकड़कर जमकर पीटा। मामला एक महिला को लेकर सामने आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Four youths from Haryana attacked family, then villagers tied up accused and beat them up
बिलासपुर में पिटाई के बाद चारों आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के जयतोली गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरियाणा से आए चार युवकों ने गांव के दो परिवारों का दरवाजा खुलते ही मारना पीटना शुरू कर दिया। अचानक मारपीट के बाद दोनों परिवारों में चीखपुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चारों आरोपियों की घेराबंदी करके उन्हें पकड़कर बांध दिया।

विज्ञापन


इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। जमीन पर बंधे पड़े चारों आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरियाणा की इशिका नाम की महिला ने बताया कि वह जयतोली गांव के रहने वाले रतिपाल के साथ साल भर पहले आ गई थी। उसका पहले पति से रतिपाल का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इशिका के अनुसार रविवार तड़के हरियाणा के यमुनानगर के थाना सिटी क्षेत्र के जगादरी स्थित गंगानगर कॉलोनी के रहने वाले इशिका का पहला पति राहुल, उसका रोहित, राजू और शिवम् जयतोली गांव पहुंचे। आरोप है कि इन सभी ने भूलवश रतिपाल के घर की जगह इनके पड़ोसी रामगोपाल का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही चारों युवक हमलावर हो गए और मारपीट शुरू कर दी। इसमें रामगोपाल के बेटा अर्जुन, उनकी पत्नी प्रीति और बेटी सोनम घायल हो गई। शोर-शराबा सुनकर रतिपाल और इशिका भी मौके पर आ गए। आरोप है कि चारों ने रतिपाल और इशिका को देखकर लोहे की रॉड और पाइप से मारना पीटना शुरू कर दिया।

घटना के दौरान चीखपुकार मच गई। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर मारपीट को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने चारों युवकों की घेराबंदी करके उनके हाथ बांध दिए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों युवकों को ग्रामीणों से छुड़ाया।

पकड़े गए हरियाणा निवासी राहुल ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी इशिका से हुई थी। उसको रतिपाल नाम का युवक अपने गांव ले आया था। महिला इशिका के साथ इनका बेटा हर्ष (3) साथ ले आई थी। राहुल ने बताया कि  वह अपने बेटे हर्ष को लेने के लिए अपने तीन दोस्तों के संग जयतोली गांव पूछते-पूछते गया था।


इसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारपीट में घायलों को सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि महिला को लेकर विवाद हुआ है। घायलों का उपचार कराया गया है। पूरे मामले की जांच कर तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed