फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four vehicles loaded with illegal mining seized, report against owner and drivers

Rampur News: अवैध खनन से लदे चार वाहन सीज, मालिक और चालकों के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 28 Nov 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles loaded with illegal mining seized, report against owner and drivers
स्वार। अवैध खनन को लेकर प्रशानिक अमले ने डीएम के आदेश पर फिर से कार्रवाई की एसडीएम स्वार ने मंगलवार को तड़के अवैध खनन की तलाश में चैकिंग अभियान चलाते हुए खनन से लदे चार वाहन पकड़ लिए। सभी वाहन सीज कर मालिकों व चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार सतर्क है। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने अफसरों को अवैध खनन को लेकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर सोमवार को तड़के साढ़े चार बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम अवनीश कुमार ने नायब तहसीलदार माटखेड़ा समेत अन्य मातहतों व पुलिस को साथ लेकर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बजरी एवं रेत से लदे चार वाहन पकड़ कर सीज दिए गए। एसडीएम ने बताया कि चालकों से खनन से संबंधित अभिलेख मांगे गए लेकिन वह मुहैया नहीं करा सके। खान निरीक्षक अजय कुमार की ओर से वाहन चालकों मोहम्मद सलीम निवासी रसूलपुर-फरीदपुर, कमर आलम मोहल्ला चक स्वार, जब्बार अली निवासी बिजारखाता और वसीम निवासी नरपत नगर सहित चारों वाहनों के अज्ञात चालकों के खिलाफ समुचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अवैध खनन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्टिव है। सभी एसडीएम को अवैध खनन को लेकर छापेमारी करने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में स्वार में कार्रवाई की गई है। अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई होगी।-रविंद्र कुमार मांदड, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed