फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four persons arrested in selling of duplicate cement

नकली सीमेंट बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
four persons arrested in selling of duplicate cement
रामपुर। मंगलवार रात में एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने क्षेत्र के एक घर के नीचे बने गोदाम में छापेमारी कर अलग-अलग कंपनियों के 710 कट्टे सीमेंट व सीमेंट भरने के उपकरण और इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के ही घर में बने गोदाम से दो कंपनियों के नाम के सीमेंट के साथ ही सीमेंट को कट्टों में भरने के उपकरण बरामद किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने गोदाम में मिले सीमेंट व अन्य उपकरणें को जब्त कर लिया गया था। सीमेंट के असली व नकली होने और गोदाम तक पहुंचने की जांच के लिए दोनों कंपनियों के लोगों को बुलाया गया था। इस दौरान जांच में दोनों कंपनियों के लोगों ने सीमेंट को नकली बताया। जिस पर पुलिस ने इस मामले में शहजादनगर थाना क्षेत्र के लालूनगला गांव निवासी रिजवान, बरेली गेट निवासी बब्बू, उत्तराखंड के गदरपुर निवासी सतपाल और गंगापुर कदीम निवासी मौ.रफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बिलासपुर थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed