फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four kilos of buckwheat flour seized on suspicion of adulteration

Rampur News: मिलावट के शक में कुट्टू का चार किलो आटा जब्त किया

Thu, 03 Oct 2024 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four kilos of buckwheat flour seized on suspicion of adulteration
रामपुर। नवरात्र में लोगों को शुद्ध आहार मिले, इसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने मयूर मसाला उद्योग के कारखाने में छापा मारा, जहां पर कुट्टू के आटे का सैंपल भरा गया। इसी तरह ज्वाला नगर में मिलावट के शक में चार किलो कुट्टू का आटा जब्त कर लिया।
विज्ञापन

डीएम जोगिंदर सिंह के आदेशानुसार और नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा की निगरानी में नवरात्र एवं अन्य पर्व पर खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ छापामार अभियान शुरू किया गया। अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की देखरेख में चले अभियान में रोशन बाग के पास स्थित मयूर मसाला उद्योग से कुट्टू के आटा का एक नमूना लिया। सांई मार्केट ज्वालानगर स्थित अन्नपूर्णा स्टोर के अंशुल सिन्हा की दुकान से मूंगफली का दाना और कुट्टू का आटे का एक-एक नमूना लिया। गुणवत्ता के संदेह पर चार किलो कुट्टू का आटा जब्त किया गया। ग्राम काशीपुर स्थित फईम स्वीट हाउस से छेना मिठाई और मिल्क केक का एक-एक नमूना लिया गया। इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल पांच नमूने संग्रहीत करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन




इस सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री रामचन्द्र यादव, श्री अशोक कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री राहुल शुक्ला, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed