फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four electric sub station

शहर में तीस करोड़ की लागत से बनेंगे चार बिजलीघर, दो की बढ़ेगी क्षमता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
four electric sub station
रामपुर। बिजली की समस्या दूर करने के लिए चार नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। दो बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बिजलीघरों का निर्माण पूरा होने और क्षमता वृद्धि होने से करीब 50 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। अगले पांच साल तक लोगों को ओवरलोडिंग की समस्या ने निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अगले पांच साल तक बिजली की समस्या के समाधान का खाका खींच रही है। बिजली को लेकर लोगों को कोई परेशानी न रहे, इसके लिए शहर में चार नए बिजलीघर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के घाटमपुर, स्वार अड्डा, पहाड़ी गेट स्थित चपटा कालोनी और शाहबाद रोड स्थित बरेली मुरादाबाद बाईपास पर यह बिजलीघर बनाए जाएंगे। प्रत्येक बिजलीघर की क्षमता 10 एमवीए होगी। इसके अलावा आंबेडकर पार्क बिजलीघर की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए की जाएगी। चारों बिजलीघरों ने निर्माण पर करीब 24 करोड़ रुपये और दोनों बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटमपुर में बिजलीघर का निर्माण होने से रजा इंटर कालेज क्षेत्र के लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं ने छुटाकारा मिलेगा। स्वार अड्डे पर बनने वाले बिजलीघर से डूंगरपुर और बिलासपुर गेट बिजलीघर के जुड़े उपभोक्ताओं को फायदा होगा। चपटा कालोनी के निकट बनने वाले बिजलीघर से पहाड़ी गेट बिजलीघर से जुड़े लोगों की दिक्कत दूर होगी। जबकि, बरेली मुरादाबाद बाईपास पर बिजलीघर बनने से अजीतपुर बिजलीघर से जुड़े लोगों की विद्युत व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed