फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four died due to fever

बुखार से चार लोगों की फिर गई जान

Tue, 06 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/शाहबाद/दढ़ियाल रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/शाहबाद/दढ़ियाल रामपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर क्षेत्र में बुखार से महिला समेत दो और शाहबाद में एक किसान  की मौत हो गई। जिले में बुखार और डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा 50 पहुंच चुका है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसको काबू करने में विफल साबित हो रहा है। इधर, मौतों का सिलसिला जारी रहने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

बिलासपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा निवासी मुश्ताक अली (35) को दस दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर दिल्ली ले गए। जहां रविवार की रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मुश्ताक की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं, ग्राम भटपुरु निवासी बिसमा बी (45) को भी दो दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने सीएचसी में उपचार भी कराया। रविवार की रात बुखार तेज होने के कारण अस्पताल ला रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के परौता गांव निवासी लाल सिंह (55) को दो दिन पूर्व तेज बुखार आया था। एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके बाद परिवार के लोग रविवार को उन्हें लेकर शाहबाद सीएचसी आ रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।। मौत होने से घर में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि इससे पहले भी क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से काई मदद नहीं मिल रही है। जिससे गांव के लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दढ़ियाल क्षेत्र के भाऊपुरा निवासी किसान रिंकू सिंह के पुत्र अवधेश (10) को 10 दिन पूर्व बुखार आया था। तीन दिन पहले बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उत्तराखंड के काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार की शाम चार बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। छात्र का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अवधेश गांव के कान्वेंट स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। क्षेत्र में लगातार 6 मौतें होने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed