{"_id":"6520730f8672fa5e5a0b2288","slug":"foundation-day-celebrations-of-raza-library-will-start-from-today-with-the-gathering-of-kumar-vishwas-rampur-news-c-282-1-rmp1001-7452-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कुमार विश्वास की महफिल के साथ आज से शुरू होगा रजा लाइब्रेरी का स्थापना दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कुमार विश्वास की महफिल के साथ आज से शुरू होगा रजा लाइब्रेरी का स्थापना दिवस समारोह
विज्ञापन
रामपुर। प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास की महफिल के साथ ही रामपुर रजा लाइब्रेरी का 250वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार से शुरू हो जाएगा। पहले दिन लाइब्रेरी में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा। इसके बाद प्रख्यात कवि कुमार विश्वास टॉक शो, गीतों व रचनाओं के जरिये महफिल जमाएंगे। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी के 250वें स्थापना दिवस को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को उद्धाटन समारोह की शुरुआत लेजर शो के जरिये होगी। इसके बाद प्रख्यात गीतकार डॉ. कुमार विश्वास भी महफिल सजाएंगे। तीन दिन तक चलने वाले उद्घाटन समारोह के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिन के कार्यक्रम किला स्थित होली मिलन मैदान में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद साल भर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने भी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
उद्घाटन समारोह में यह होंगे कार्यक्रम
सात अक्तूबर
लाइट एंड साउंड शो -शाम सात बजे
टॉक शो (कुमार विश्वास के विचार) -रात आठ बजे से
आठ अक्तूबर
रवि पवार सिफंनी बैंड का कार्यक्रम शाम पांच बजे से
मुशायरा- शाम सात बजे से
-- -- -- -- -- -- -
नौ अक्तूबर
दास्तान गोई-दास्तान ए साहिर -शाम सात बजे से
चाहर बैत-रात आठ बजे
नोट-सभी कार्यक्रम किला स्थित होली मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है लाइब्रेरी : आकाश
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रजा लाइब्रेरी भारत के अमिट इतिहास और रामपुर की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है। इसे और विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। रामपुर महोत्सव भी इसी प्रयास का हिस्सा है। जिससे दुनियाभर को रजा लाइब्रेरी के महत्व और ज्ञान से रूबरू कराया जा सके। कहा कि रामपुर रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए अहम है। क्योंकि, यहां जो ज्ञान का भंडार है, वैसा दुनिया में कहीं नहीं है। इसी महत्वता की वजह से केंद्र सरकार ने रामपुर रजा पुस्तकालय और संग्रहालय के विकास और आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है। अब यहां न सिर्फ ढांचागत विकास होगा, बल्कि विश्व स्तरीय सुविधाएं भी स्थापित कराई जाएंगी। उन्होंने शहर के अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।