फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Former Municipal President accused of not following the orders of the High Court

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने लगाया उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन न करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Former Municipal President accused of not following the orders of the High Court
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने लगाया उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन न करने का आरोप
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। पूर्व पालिकाध्यक्ष शफीक अहमद अंसारी ने दुकानों की प्रीमियम नीलाम धनराशि में पालिका को वित्तीय क्षति पहुंचाने संबंधी आकलन कमेटी पर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है। कहा है कि उच्च न्यायालय ने सुनवाई का अवसर प्रदान करने के पश्चात कार्यवाही किए जाने का आदेश दिया था लेकिन उन्हें सुने बिना ही आकलन कमेटी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी, जो निराधार है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि शॉपिंग काम्प्लेक्स की 50 दुकानों की प्रीमियम नीलाम हुई थी, जिसकी कुल धनराशि 7,22,27,000 थी, जो सर्किल रेट से अधिक थी। इसके सापेक्ष अभी तक 7,12,56,000 धनराशि नगर पालिका के खाते में जमा हो चुकी है। शेष धनराशि 9.71 लाख चार आवंटियों पर बकाया है। उनका कहना है कि क्षति का आकलन करने वाली कमेटी ने उन्हें सुने बिना ही 66.85 लाख की क्षति पहुंचाने का दोषी ठहरा दिया, जबकि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में दायर रिट पर सुनवाई करते हुए 28 मार्च 2022 को आदेश दिया गया था कि मुझे सुनवाई का अवसर प्रदान करने के पश्चात ही अग्रिम कार्यवाही की जाए। पूर्व चेयरमैन ने गबन के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed