फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   foransic report of suicide note came after 16 month, wife arrested

16 माह बाद आई सुसाइड नोट की फोरेंसिक रिपोर्ट, पत्नी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
foransic report of suicide note came after 16  month, wife arrested
मिलक (रामपुर)। 16 माह पूर्व पत्नी के छोड़कर चले जाने पर एक ग्रामीण ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। 13 दिसंबर को आई जांच रिपोर्ट में ग्रामीण द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आरोपों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना 14 अगस्त 2020 की है। क्षेत्र के तिराह गांव निवासी फूलचंद का परिवार रहता है। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद ग्रामीण ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले फूलचंद ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने बताया था कि पत्नी के जाने से वह आहत हो गया था। कई बार उनसे पत्नी चमेली से घर वापस आने के लिए आग्रह किया था, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने के चलते वह घर नहीं लौटी थी। ऐसे में उसने आत्महत्या के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड नोट लिखा और फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

आत्महत्या के बाद फूलचंद के पिता धर्मपाल ने उसकी पत्नी चमेली, उसके ससुर हरप्रसाद, जमुना प्रसाद, गिरीश व पूनम निवासी ग्राम रहपुरा थाना मिलक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। मृतक फूलचंद की जेब से प्राप्त सुसाइड नोट की सत्यता जानने के लिए पुलिस ने उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब आगरा भेज दिया था। फूलचंद की मौत के 16 माह बाद आई सुसाइड नोट की जांच रिपोर्ट में उसके द्वारा लिखा हुआ स्पष्ट हो पाया। उसने पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया था। सोमवार को थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed