{"_id":"68683f42239937b9b60049bb","slug":"food-department-raided-the-factory-and-destroyed-160-kg-of-cheese-rampur-news-c-282-1-rmp1022-148821-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खाद्य विभाग का फैक्टरी पर छापा \nनष्ट कराया 160 किलो पनीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खाद्य विभाग का फैक्टरी पर छापा नष्ट कराया 160 किलो पनीर
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर अब प्रशासन का डंडा सख्ती से चलने लगा है। आम जनता को मिलावटी खाद्य उत्पादों से बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जिलेभर में छापे मारे। इस दाैरान एक फैक्टरी पर छापा मारकर 160 किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया।
डीएम के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा ने किया। कार्रवाई के दौरान टांडा के ग्राम बादली स्थित पनीर फैक्टरी पर छापा मारा गया, जहां फिरासत अली, वलीहद और कलूवा पुत्र रजा हुसैन के यहां से पनीर के तीन और क्रीम का एक नमूना संग्रहित किया गया। जांच में लगभग 160 किलोग्राम खराब, दुर्गंधयुक्त और दूषित पनीर बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
इसके अलावा जेल रोड स्थित रॉयल दूध डेयरी पर भी टीम ने दबिश दी और वहां से दूध, दही और मावा का एक-एक नमूना लिया। वहीं, मुर्तजा डेयरी से पनीर का एक नमूना जांच के लिए भेजा गया। अभियान के तहत कुल आठ विधिक नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की गंभीरता के अनुसार मुकदमे दर्ज किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, रामचंद्र यादव, राहुल शुक्ला, अशोक कुमार, अज़रा बी सहित टांडा एसडीएम कुमार गौरव मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी मिलावट करता पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई तय है। संवाद