फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fog and melting increased problems, temperature rolled to 6 C

कोहरे और गलन ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fog and melting increased problems, temperature rolled to 6  C
बिलासपुर में बुधवार को छाया कोहरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BILASPUR
रामपुर। कोहरे और गलन के बीच सर्द हवाएं और लुढ़कता पारा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बुधवार को रात में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। तो वहीं सुबह काफी देर तक धुंध और कोहरा छाया रहा। दिन भर चली सर्द हवाओं ने लोगों की ठंड से कंपकपी छुड़ा दी। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी कोहरे के ब्रेक रहे।
विज्ञापन

बुधवार को भी तड़के से ही घना कोहरा छा गया। कोहरे के चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कोहरे के असर ने आम जन-जीवन को भी प्रभावित किया। करीब हफ्ते भर से घना कोहरा छाने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। रोजाना कोहरा आने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। घना कोहरा छाने से शहर से नैनीताल हाईवे, दिल्ली-लखनऊ हाईवे व दूसरे शहरों व जनपदों को आने-जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हुई। लेकिन, पूरे दिन चलीं सर्द हवाओं ने धूप का असर महसूस नहीं होने दिया। सर्द हवाओं और गलन के कारण लोग घरों तक में गर्म कपड़े और रूम हीटर व अलाव के सहारे दिन गुजारते नजर आए। बुधवार रात में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया तो वहीं दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

रामपुर में बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।संवाद न्यूज एजे?

रामपुर में बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।संवाद न्यूज एजे?- फोटो : RAMPUR

रामपुर में बुधवार की सुबह घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते बाइक सवार और राहगीर।संवाद न्यूज एजेंस?

रामपुर में बुधवार की सुबह घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते बाइक सवार और राहगीर।संवाद न्यूज एजेंस?- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed