फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Flood: Part of railway track slipped, trains stopped operating

कुंडा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक का हिस्सा खिसका, ट्रेनों का संचालन बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Flood: Part of railway track slipped, trains stopped operating
रामपुर में कोसी का बढ़ा जलस्तर और पुल से गुजरती ट्रेन। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुंडा मंदिर के पास अप रेलवे ट्रैक की मिट्टी खिसक गई।इससे अप लाइन की ट्रेनों का यातायाता बाधित हो गया। इस दौरान अप लाइन पर जाने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी पहुंचने लगा। जिस कारण दोपहर को 12:40 पर कुंडा मंदिर के पास पानी के तेज बहाव के कारण ट्रैक का हिस्सा खिसक गया। इस दौरान हड़कंप मच गया। आननफानन रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कुंडा मंदिर के पास पानी के बहाव तेज होने के कारण अपलाइन का ट्रैक का हिस्सा खिसक गया है। जिस कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है। मुरादाबाद की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। ट्रेन बरेली से चंदौसी होते हुए मुरादाबाद भेजी जा रही है। वही स्टेशन अधीक्षक आर डी मीना ने बताया कि दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे के बीच रामपुर रुकने वाली ट्रेनें नहीं है। फिलहाल मरम्मत कार्य चलने तक अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा।

रामपुर में मुरादाबाद हाईवे पर बाढ़ के पानी से गुजरते वाहन और राहगीर। संवाद

रामपुर में मुरादाबाद हाईवे पर बाढ़ के पानी से गुजरते वाहन और राहगीर। संवाद- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed