फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   five persons found corona positive

संविदा महिला चिकित्सक के संपर्क में आए दो और स्वास्थ्य कर्मियों समेत पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
five persons found corona positive
रामपुर। मिलक सीएचसी पर तैनात संविदा महिला चिकित्सक के बाद दो और स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में कुल पांच नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसके बाद जिले में दूसरी लहर के बाद अब तक 12 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें से तीन संक्रमितों के आइसोलेशन की अवधि पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद करीब 115 दिन बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग में रविवार 19 दिसंबर को कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई थी। इसके बाद टांडा में भी दुबई से लौटे युवक व उसके संपर्क में आए छात्र में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसके बाद 30 दिसंबर को मिलक सीएचसी में तैनात एक संविदा महिला चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई थी। जिसके बाद सीएचसी के पूरे स्टाफ का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इन सैंपल की रिपोर्ट में मिलक सीएचसी में तैनात एक वार्ड ब्वॉय और एक एक्स-रे टेक्नीशियन में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में कुल पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें मिलक सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन तीनों लोगों की रैंडमली सैंपल लेकर जांच की गई थी, जिसमें एक जांच लखनऊ और एक मुरादाबाद की लैब में हुई थी। जिले में अब तक कुल 12 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से तीन लोग आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं और नौ सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed