फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   five persons died due to corona

कोरोना संक्रमण से चार की मौत, 259 नए संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
five persons died due to corona
रामपुर। जिले में कोरोना की घातकता लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी जिले में दो संक्रमित महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही सोमवार को कोरोना में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 259 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। 45 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी की है। जिले में सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 828 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को भी जिले में कोरोना से चार संक्रमितों की मौत हो गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक 55 वर्षीय संक्रमित की मुरादाबाद के टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से शाहबाद क्षेत्र में 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है, इसके साथ ही नगर क्षेत्र में भी एक महिला और एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही सोमवार को न्याय विभाग से संबंधित कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग कर्मी और पुलिस कर्मी समेत 259 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें आरटी-पीसीआर जांच में 218 लोगों में, एंटीजन जांच में 31 लोगों में, निजी लैब में नौ लोगों में और ट्रूनेट मशीन से जांच में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में सोमवार को 45 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूर्ण की है। सोमवार को जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 828 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed