{"_id":"61d5eac1a3beb3338834dc6d","slug":"five-mischief-arrested-rampur-news-mbd4151055174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ पांच गिरफ्तार, बाइक और स्कूटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ पांच गिरफ्तार, बाइक और स्कूटी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मेंथा कारोबारी के घर हुई बाइक और स्कूटी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में कारोबारी के घर काम करने वाले नौकर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी हुई बाइक और स्कूटी भी बरामद कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फ्रैंडस कॉलोनी निवासी मनोज गुप्ता मेंथा कारोबारी है। 26 दिसंबर को उनके घर से एक बाइक और स्कूटी चोरी हो गई थी। उन्होंने पुलिस को इस मामले में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के वाहन बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेंकिग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आश्रम पद्धिति रोड़ से पांच आरोपियों को पकड़ लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि चोरी के आरोप में बिजईया गांव निवासी रवि, सुरेश ,पंजाबनगर निवासी संजय, अजय और रुद्रपुर निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से तमंचा कारतूस और चाकू भी बरामद किया हैं। पूछताछ में बताया कि उन्होंने बाइक और स्कूटी मेंथा कारोबारी के घर से चोरी की थी। चोरी साजिश कारोबारी के नौकर सुरेश ने रची थी। बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।