फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five lamps will be lit in every house, bhajan evening will be held in temples.

Rampur News: हर घर में जलाए जाएंगे पांच दीये, मंदिरों में होगी भजन संध्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five lamps will be lit in every house, bhajan evening will be held in temples.
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी गांव से लेकर शहर तक की जा रही है। इस दिन हर घर में पांच-पांच दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही आतिशबाजी भी होगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शहर के चौक-चौराहों पर लगी एलईडी पर लाइव प्रसारण होगा। साथ ही मंदिरों में भजन-कीर्तन होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की सफलता के लिए एक जनवरी से 15 जनवरी तक हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता अयोध्या में पूजा अर्चना के बाद लाए गए अक्षत (चावल) व प्राण प्रतिष्ठा समारोहा के बाद अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंचेंगे। इसके लिए जिला व ग्राम स्तर पर टोलियों का गठन किया गया है। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। संघ की ओर से तैयार की रणनीति के अनुसार एक से 15 जनवरी तक संघ से जुड़े कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर लोगों में अयोध्या में पूजे गए अक्षत (चावल) को देंगे। साथ ही एक पत्रक भी दिया जाएगा, जिसमें श्रीराम मंदिर का जिक्र होगा। साथ ही अयोध्या भ्रमण करने का आमंत्रण भी दिया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
कार्यक्रम की सफलता के लिए टोलियों का गठन
अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों की सफलता के लिए शहर से लेकर गांव तक टोलियों का गठन किया गया है। संघ ने ऐसे इलाकों को चिह्नित किया है, जो हिंदू बाहुल्य इलाका है। इन इलाकों पर संघ का विशेष फोकस रहेगा। अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने एक विशेष बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तैयार की है। इसी बैठक में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed