फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   first rozaof ramjan

सहरी खाकर रखा पहला रोजा, अदा की गई तरावीह की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
first rozaof ramjan
रामपुर। शनिवार से मुकद्दस माह रमजान की शुरुआत हो गई। रोजेदारों ने सुबह के वक्त सहरी खाई और इसके बाद नमाज अदा की। रात में तरावीह की नमाज अदा हुई और कलाम- ए- पाक पढ़ा गया। लॉकडाउन के कारण रोजेदारों ने पांच वक्त की नमाज और तरावीह की नमाज घरों में ही पढ़ी। मस्जिदों में पहले से तय इमाम समेत पांच लोगों ने ही नमाज अदा की।
विज्ञापन

अल्लाह की बेशुमार रहमतों का पाक माह रमजान शनिवार से शुरू हो गया है। रमजान माह में अल्लाह अपने नेक बंदों पर बेशुमार रहमतें बरसाता है। नेक बंदे भी दुनिया की सब बातें भूलकर सिर्फ अल्लाह की इबादत में ही अपना समय गुजारते हैं। पहले रोजे के साथ ही शनिवार से माह- ए- रमजान की शुरुआत हो गई। रमजान के पहले अशरे में लोगों ने अल्लाह तआला की इबादत की और दुआ की। रोजेदारों ने सुबह सहरी खाई और इसके बाद शाम को निर्धारित समय पर खजूर से इफ्तार किया। रात में मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई लेकिन इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लागू लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में सिर्फ तयशुदा पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। कई बच्चों ने पहली बार भी रोजा रखा और अल्लाह तआला की इबादत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed