फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   first phase polling in rampur

मतदान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

Fri, 09 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 09 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
first phase polling in rampur
पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं ने मतदान का आधार विकास को तो बनाया ही साथ ही उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता को भी दिमाग में रखा। इसके साथ ही क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के हल की उम्मीद के साथ मतदान किया।
विज्ञापन



शुक्रवार को पंचायत चुनावों के पहले चरण का मतदान हुआ। जिले में 61.80 फीसदी मतदान हुआ। मतदान में जहां एक ओर विकलांग, बुजुर्ग और असक्त मतदाताओं ने भी अपने अधिकार का प्रयोग किया। वहीं, युवाओं ने भी लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार कहे जाने वाले मतदान अधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों से चुने जाने वाले प्रत्याशियों को देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं में भी काफी जागरूकता नजर आई। चमरौवा क्षेत्र के जिठनिया शर्की मतदान केंद्र पर मतदान कर निकले मनोज कुमार से जब यह पूछा गया कि उन्होंने मतदान करते समय किस बात को आधार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र की सड़क, बिजली आदि समस्याओं को दूर करने वाले प्रतिनिधि की आस के साथ तो मतदान किया। उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता भी जेहन में रही। सत्येंद्र कुमार का कहना था कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे अहम है ऐसे में इसका प्रयोग भी काफी सोच-समझकर करना जरूरी है। कहा कि वोट डालते समय उनके दिमाग में क्षेत्रीय समस्याओं की हल की उम्मीद थी इसलिए उन्होंने इस कार्य में सक्षम लगने वाले उम्मीदवार को ही मत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed