फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   first phase polling in rampur

पहले चरण में 61.80 फीसदी लोगों ने डाले वोट

Fri, 09 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 09 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
first phase polling in rampur
चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र में जिला पंचायत के 12 और क्षेत्र पंचायत के 277 वार्डों में शुक्रवार को छिटपुट वारदातों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। इस मौके पर 61.80 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान कई स्थानों पर हंगामा और मारपीट भी हुई। इससे अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन



उधर, चमरौवा में विकास न होने से नाराज देवरनिया शर्की के लोगों ने चार घंटे तक पोलिंग का बहिष्कार किया। वहीं सैफनी के बैरुआ गांव में मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए। यहां दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तहत प्रदेश भर में शुक्रवार को पहले चरण का मतदान कराया गया।


पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद ब्लाक के जिला पंचायत के 12 और बीडीसी के 277 वार्डों में मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ लग गई थी। चमरौवा विकास खंड क्षेत्र के अजीतपुर, मंडैया शादी, रायपुर, हाजीनगर, अलीनगर, आगापुर समेत अन्य गांव में वोटरों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुरुआती दौर में मतदान केंद्रों में भीड़ रहने की वजह से दोनों ब्लाकों में करीब सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद महिलाओं का घर से निकालना शुरू हुआ और लंबी कतार लगी रही। सुबह 11 बजे तक मतदान केंद्रों पर वोटरों की अच्छी भीड़ दिखी, लेकिन इसके बाद वोटरों की भीड़ छंटने लगी और फिर बूथों पर सन्नाटा पसर गया।


आखिरी दो घंटों में एक बार फिर बूथों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम पांच बजे के बाद भी कई बूथों पर कतार लगी रही, जिसकी वजह से लोग परेशान भी रहे। मतदान शुरू होने के बाद अजीतपुर, ककरौवा, चमरौवा आगापुर, मंडैया शादी, सनैया सुख, किसरौल, मुतियापुरा समेत कई गांवों के मतदान केंद्रों पर हंगामा खड़ा हो गया।


अजीतपुर, आगापुर में फर्जी वोटिंग करते वक्त कुछ किशोरों को पकड़ लिया गया,जिस पर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके अलावा देवरनिया शर्की गांव में विकास न होने से नाराज लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। एसडीएम अरविंद कुमार मिश्रा ने यहां पहुंचकर वोटरों को मनाया और मामला शांत कराया।



इस दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी और प्रेक्षक सुधीर कुमार दीक्षित समेत अन्य अफसरों ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने चमरौवा के कई मतदान केंद्र देखे। दूसरी ओर शाहबाद में भी सीडीओ अमित किशोर, एडीएम एमपी सिंह, एएसपी मोहम्मद तारिक मौजूद मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed