फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   first phase election campeign stop

पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा , आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 07 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण का चुनाव प्रचार बुधवार की शाम को थम गया। अब 9 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी गुरुवार को मंडी समिति से होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से भी सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।
विज्ञापन



पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र के जिला पंचायत के 12 वार्डों के साथ ही क्षेत्र पंचायत के 277 वार्डों में 9 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके लिए दोनों क्षेत्र में कुल 1202 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कई दिनों से चली आ रही तैयारियां अब आखिरी दौर में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन



बुधवार की शाम को पहले चरण में मतदान के लिए प्रचार प्रसार थम गया है। साथ ही गुरुवार को अब पोलिंग पार्टियां सीधे मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी। पहले चरण में चमरौवा विकास खंड से जुड़े बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम मंडी समिति से गुरुवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही शाहबाद क्षेत्र के बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शाहबाद मंडी समिति से होगी। पोलिंग पार्टियों का गठन पहले ही हो चुका है। पहले चरण में करीब ढाई हजार से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा लेंगे। सभी को ड्यूटी प्रदान कर दी गई हैं। साथ ही इन सभी को मतदान के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।



पहले चरण में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था कर लेने की बात कही है। मतदान केंद्रों पर कड़ी निगाहबानी रखी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पहले चरण के चुनाव के लिए तैयारियों को मुकम्मल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed