फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   first day of navrat,worship of shallputri

मां शैलपुत्री से की सौभाग्य की कामना 

Sun, 07 Apr 2019 12:05 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Sun, 07 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
first day of navrat,worship of shallputri
रामपुर में नवरात्र के प्रथम दिवस पर मंदिर में सजी माता के नौ स्वरूपों की प्रतिमाएं।

विज्ञापन
 पहले नवरात्र पर भक्तों ने मां के शैलपुत्री रूप की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां से सौभाग्य और लंबी आयु की कामना की। घर पर पूजा के साथ ही माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। दोपहर में और शाम को महिलाओं ने माता के छंद गाए।

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को भक्तों ने देवी मां के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन किया। सुबह से ही मंदिरों के पट खुलते ही भक्तों की कतार लग गई। शंख, घंटे-घडिय़ाल की ध्वनि के बीच मां के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने मां को पुष्प, नारियल, श्रृंगार सामग्री, लौंग, फल चढ़ाकर कपूर की बाती से पूजा-अर्चना की। माता की आरती व दुर्गा चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन


 पंडित संतोष शर्मा बताते हैं कि राजा दक्ष प्रजापति की पुत्री के रूप में जन्म लेने वाली देवी सती का दूसरा स्वरूप पार्वती या शैलपुत्री का है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण मां के प्रथम स्वरूप का नाम शैलपुत्री पड़ा। देवी सती के राजा दक्ष के यज्ञाग्नि में आत्मोत्सर्ग करने के बाद भगवान शिव ने तांडव किया था। इसके बाद मां ने शैलपुत्री रूप में अवतार लिया। मां शैलपुत्री से कठोर तप के बाद भगवान शिव का विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में प्राचीन श्री दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर सिविल लाइंस, माई का थान, मंदिर वाली गली, हरिहर मंदिर, मनोकामना मंदिर समेत समस्त देवी मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। देवी भक्तों ने फलाहार कर दिन व्यतीत किया। इसके साथ ही माता के भजन गाए और कीर्तन किया। भक्तों ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया। कई साधकों ने घर पर पूजा-अर्चना कर अज्ञारी की और दुर्गा सप्तसती का पाठ भी किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed