फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire broke out in the transformer of the power house, half of the city lost electricity

Rampur News: बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में लगी आग, आधे शहर की बिजली उड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the transformer of the power house, half of the city lost electricity
रामपुर। पनवड़िया बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे आग गई। आग से ट्रांसफार्मर के साथ केबल भी जलने लगे। बिजलीकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते रातभर आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। शुक्रवार रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली गुल रही।रामपुर में पनवड़िया बिजलीघर से ज्वालानगर, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, किला क्षेत्र, डूंगरुपुर समेत अधिकांश मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे के आसपास अचानक ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रांसफार्मर से लपटे उठने लगी तो आसपास के लोगों ने बिजलीकर्मियों का सूचित किया। बिजलीघर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन

आग से बिजली लाइन खराब हो गई, इसके चलते आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। सड़कों से लेकर घरों तक अंधेरे हो गया। रात भर लोग बिजली न होने से परेशान रहे। कुछ घंटे बाद बिजलीघर में फोन घनघनाए तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। पूरी रात उमस में गुजरी। 10 घंटे बाद सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

--------------
जमकर हो रही बिजली कटौती
शहर में मौजूदा समय में बिजली कटौती भी जमकर हो रही है। शनिवार को सुबह 11 बजे से हर 10 मिनट के बाद बिजली ट्रिपिंग हो रही थी। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले लोग

आए दिन बिजली का यही हाल रहता है। बिजली कर्मी पहले तो सुबह से ट्रिपिंग कर देते हैं और फिर रात को ट्रांसफार्मर फुंका था, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद बिजली सप्लाई आई है।
-सोमेश, सिविल लाइन
-----
रात में 10 बजे बिजली सप्लाई गई थी। उसके बाद बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो सकी। इन्वर्टर भी डाउन हो गया था। बिजली आने के बाद राहत मिली।
-आरिश, ज्वालानगर
-----
सप्लाई के लिए रोजाना इंतजार करना पड़ता है। हम समय पर बिल देते हैं, लेकिन व्यवस्थाएं ही बिजली विभाग सही नहीं रख पाता है। ट्रिपिंग भी बड़ी समस्या है।
-विकास, शाहबाद गेट क्षेत्र
-----
रात भर बिजली न आने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह आठ बजे बिजली आने के बाद राहत मिली। हालांकि, पूरे दिन ट्रिपिंग ने परेशान किया। -अमित, पनवड़िया
--------------
वर्जन :-
पनवड़िया बिजली घर के ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी, जिस वजह से यह परेशानी हुई। सुबह आठ बजे से ही सप्लाई चालू करा दी गई थी।
-इमरान, एक्सईएन प्रथम, बिजली विभाग।
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed