फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire broke out due to short circuit in councilor's house

Rampur News: सभासद के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 18 Jan 2024 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in councilor's house
टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला दायमपुर निवासी वार्ड 15 के सभासद के मकान में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एक कमरे से शुरू हुई आग ने जल्द ही पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार वालों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मोहल्ले वालों को मदद से आग पर काबू पाया। परिजनों के अनुसार उन्हें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दायमपुर निवासी वार्ड 15 सभासद तथा जिला योजना समिति के सदस्य जलीस अहमद मंगलवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते जाग रही थी। उन्होंने देखा की घर में धुआं हो रहा है, जिस पर उन्होंने उठकर देखा तो घर के एक कमरे से धुआं आ रहा था। उन्होंने जब उसका दरवाजा खोला तो उसमें से आग से लपटे निकलने लगीं। इस पर उन्होंने दूसरे कमरे में सो रहे उनके पुत्र, पुत्र वधु और बच्चों और लड़कियों को उठाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं घर में रखे सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली। जिसको सभासद पुत्र ने किसी तरह घर के बाहर निकाल कर आग बुझाई। जिसमे उसके हाथ जल गए। उधर आग से निकले धुएं के कारण घर में मौजूद बच्चों और महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो सभासद के पुत्रों ने किसी तरह बच्चों और महिलाओं को घर ले बाहर निकाला और पड़ोसियों की सहायता से घर में लगी आग पर काबू पाने के लिए पानी डालने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक लोगों ने प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। सभासद जलीस अहमद ने बताया कि ईद के बाद उनकी पुत्री की शादी होनी थी, जिसके लिए उन्होंने सामान एकत्र करना शुरू कर दिया था। जेवर खरीदने के लिए घर में तीन लाख रुपये नकद थे और जेवर भी रखे थे, जो जल गए।
विज्ञापन


फायर स्टेशन दूर होने से नहीं मिल पा रहा फायदा
नगर में आए दिन आग से होने वाले हादसों से बचने के लिए कोई व्यापक व्यवस्था नहीं है। टांडा में कभी आग लगने पर नगर से आठ किलोमीटर दूर ग्राम चंदूपुरी से टांडा तक फायर ब्रिगेड आने पर समय लगता है, जिसके कारण आग विकराल रूप लेकर अत्यधिक नुकसान पहुंचा चुकी होती है। स्थानीय लोगों ने पालिका तथा तहसील प्रशासन से टांडा में ही एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी हमेशा खड़े रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed