फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR registered against five car occupants for hitting a bike.

Rampur News: बाइक को टक्कर मारने में कार सवार पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 10 Jun 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five car occupants for hitting a bike.
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार सवार पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम दलकी कमालपुर खजुरिया निवासी नईम खान की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


नईम ने बताया कि सात जून की शाम करीब 5:30 बजे उनके भाई नाजिम खान बाइक से घर लौट रहे थे, साथ में तालिब भी थे। आरोप लगाया कि सफेद रंग की कार में सवार नाजिम, शबाब, शादाब, मुराद खान, रऊफ खां, निवासी ग्राम बमनपुरा ने बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार मुराद खान चला रहा था और सवारों के पास अवैध हथियार थे। विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, कार सवार नाजिम का बाइक पर सवार तालिब की मां राजदा बी से जमीनी विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसी रंजिश में यह घटना अंजाम दी गई। घायल नाजिम और तालिब का रामपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed