फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on four persons in poonam murder case

Rampur News: गाजियाबाद की टैक्सी ड्राइवर की हत्या में चार पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
fir on four persons in poonam murder case
रामपुर। गाजियाबाद की टैक्सी ड्राइवर पूनम हत्या कर उसके शव को नाले में फेंकने के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूनम का शव शुक्रवार को पनवड़िया के पास नाले में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

गजियाबाद के थाना सिहानीगेट के डीएलएफ भोपुरा की निवासी पूनम (32) टैक्सी चलाने का काम करती थी। फेसबुक पर उसकी दोस्ती रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ताशका मझरा निवासी सोमपाल से हो गई थी। इसके बाद वह सोमपाल के पास रामपुर आकर रहने की लगी थी। वह सोमपाल पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि सोमपाल मना कर रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसमें बाद में समझौता हो गया था। पूनम का शव मिलने के बाद पुलिस ने सोमपाल के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। जानकारी मिलने के बाद पूनम के परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक पूनम पहले से शादीशुदा थी। उसकी हत्या की सूचना के बाद भी सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा था। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि पूनम के पति के तहरीर के आधार पर सोमपाल , उसकी मां ओमवती, ममेरे भाई किशन लाल और चाचा डालचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ओमवती और किशन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूनम की गला दबाकर हत्या की गई और उसके शव को नाले में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed