{"_id":"5793c5014f1c1bed43c4b4b8","slug":"fir-on-cnds-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएंडडीएस के अफसर और ठेकेदार पर एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएंडडीएस के अफसर और ठेकेदार पर एफआईआर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
राधा रोड स्थित बाल्मीकि बस्ती में इंटरलाकिंग सड़क का निरीक्षण करते नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राधा रोड पर टूटी इंटरलाकिंग सड़क को देख नगर विकास मंत्री आजम खां का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएंडडीएस अफसर और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट कराने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चेतावनी दी कि गड़बड़ी करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे।
नगर विकास मंत्री शनिवार को केमरी में सहारा डिग्री कालेज के उद्घाटन करने के लिए राधा रोड होते हुए जा रहे थे। इस बीच उनकी नजर राधा रोड स्थित मलिन बस्ती में डलवाई गई इंटरलाकिंग सड़क पर पड़ गई जो कुछ ही दिन में उखड़ गई। उखड़ी सड़क देख उन्होंने अपनी कार रुकवाई और सड़क का निरीक्षण किया।
उन्हें राधा रोड से भजन सिंह के मकान तक वार्ड 17 की गली नंबर-19 में इंटरलाकिंग टाइल्स रोड टूटी मिली। यह देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने साथ में चल रहे नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां को टूटी सड़क दिखाई। नाराजगी जताते हुए बोले यहां तो सरकारी संपत्ति को बरर्बाद किया जा रहा है। आजम खां ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के संबधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट कराने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।