फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir at rss leader in rampur

तिरंगे के अपमान में संघ नेता समेत 3 पर रिपोर्ट 

Wed, 17 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
fir at rss leader in rampur
रामपुर में पुरानी तहसील में ध्वजारोहण करते आरएसएस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को पुरानी तहसील में ध्वजारोहण किया। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन अजहर मुईन खां का आरोप है कि कार्यकर्ता पुरानी तहसील स्थित सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के ताले तोड़कर छत पर चढ़ गए और उन्होंने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


लेकिन राष्ट्रीय ध्वज शाम को नहीं उतारा गया, जिससे उनकी भावना आहत हुई। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी किया गया। अजहर मुईन खां के मुताबिक शाम तक जब झंडा नहीं उतारा गया तो इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद आधी रात में पुलिस मौके पर पहुंची और राष्ट्रध्वज को उतारा गया।
विज्ञापन


पुुलिस ने लाइब्रेरियन की तहरीर के आधार पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक रामशंकर, भाजपा युवा मोर्चा के ऋषभ रस्तोगी और मुकेश आर्य के साथ ही 10-12 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राष्ट्रीय ध्वज को सूचना के आधार पर रात में उतारा गया था, जिसके बाद लाइब्रेरियन की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने राष्ट्र ध्वज का अपमान करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  - धर्मेंद्र यादव, शहर कोतवाल


- पुरानी तहसील पर ध्वजारोहण किया गया था। ध्वजारोहण के बाद शाम को राष्ट्रीय ध्वज उतार लिया गया था। एफआईआर क्यों और किसने लिखाई है इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने किसी भी तरह से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया है।  
- रामशंकर जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed