फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR agents ex governer azeez qureshi

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
FIR agents ex governer azeez qureshi
भाजपा नेता ने सरकार के खिलाफ अमर्यादित शब्दों के प्रयोग की दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। उत्तराखंड और यूपी के राज्यपाल रह चुके अजीज कुरैशी के खिलाफ भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा दी तहरीर में कहा गया है कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने तमाम लोगों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तुलना शैतान से की थी। सरकार के खिलाफ अर्मादित शब्दों का प्रयोग किया था। साथ ही सरकार और आजम खां की लड़ाई को इंसान और शैतान की लड़ाई करार दिया था। पूर्व राज्यपाल का बयान दो समुदायों के बीच शत्रुता की भावनाओं को भड़काने वाला है। ऐसा जान बूझकर लांछन लगाने और समाज में अशांति पैदा करने की श्रेणी में आता है। अजीज कुरैशी द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे रामपुर का माहौल खराब होने की पूरी आशंका है।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि पूर्व राज्यपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 124ए, 502(1)(बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

00
कोट::
सिविल लाइंस थाने में पूर्व राज्यपाल के खिलाफ तहरीर आई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-अंकित मित्तल, पुलिस अधीक्षक, रामपुर
00
-पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी द्वारा अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। हमने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आकाश सक्सेना, भाजपा नेता, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed