{"_id":"629a5e6dc858090bd86d8722","slug":"fir-against-three-persons-rampur-news-mbd430272332","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर चाकू से हमला करने के आरोप में पत्नी सहित तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर चाकू से हमला करने के आरोप में पत्नी सहित तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में 30 मई को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान पति अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाने लगा था। लेकिन, पत्नी का आरोप है कि उसने खुद ही अपने ऊपर चाकू से हमला किया है। बाद में गंज कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने अब इस मामले में युवक के पिता की तहरीर के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें पति पर चाकू से हमला करने का आरोप है।
30 मई की शाम को गंज थाना क्षेत्र के घेर मुनंब्बर खां निवासी रहमान घायल अवस्था में थाने पहुंचा और पत्नी के ऊपर चाकू से हमला करने का आरोप लगाने लगा था। जिस पर पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई थी। इस बीच शुक्रवार को रहमान के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि उसका बेटा रहमान अपनी ससुराल गया था। इस दौरान उसका पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर मारपीट की। इस दौरान रहमान की पत्नी मंतरा ने रहमान पर चाकू से हमला कर दिया। गंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर यामिन, मंतरा और जाकरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।