{"_id":"625071283ef324788477e243","slug":"fir-against-150-persons-rampur-news-mbd42411443","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान: 150 के खिलाफ एफआईआर, 941 बकाएदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान: 150 के खिलाफ एफआईआर, 941 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बिजली महकमे ने बिजली चोरी पकड़ने को जिलेभर में अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली चोरी के 150 मामले पकड़े गए। इस दौरान 10 हजार रुपये से ऊपर के 1.51 करोड़ के 941 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जिलेभर में चले अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार की तड़के चलाए गए अभियान में विद्युत वितरण मंडल रामपुर के अंतर्गत रामपुर शहर, मिलक, शाहबाद, स्वार, टांडा, केमरी और बिलासपुर क्षेत्रों के संबंधित अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में विजिलेंस को साथ लेकर 12 टीमों को गठित किया गया। टीमों का गठन कर संबंधित क्षेत्रों में सुबह चार बजे अभियान शुरु हुआ तो सुबह करीन नौ बजे तक चला। रामपुर शहर में अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग और अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर के नेतृत्व में सिटी मेंस बिजलीघर क्षेत्र के राजद्वारा में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रामपुर डिवीजन में 40 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। शहर में 34.40 लाख के 287 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत स्वार और टांडा तहसील क्षेत्रों में बिजली चोरी के 50 मामले पकड़े गए। 38.50 लाख के 194 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। विद्युत वितरण खंड मिलक के अंतर्गत बिजली चोरी के 20 मामले पकड़े गए। 52.60 लाख के 329 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। विद्युत वितरण खंड बिलासपुर के अंतर्गत बिजली चोरी के 40 मामले पकड़े। साथ ही 25.50 लाख के 131 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार को जिलेभर में की गई चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा।