{"_id":"5793c6034f1c1bac59c4c65e","slug":"fell-down-boundry-of-sp-resident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ढही सीआरपीएफ व एसपी आवास की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ढही सीआरपीएफ व एसपी आवास की दीवार
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बारिश में एसपी अवास की गिरी दीवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश से धमोरा के अताईनगर में एक ग्रामीण का कच्चे मकान की छत गिर गई। उसके मलवे में दबकर दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। वहीं, सीआरपीएफ की दीवार का कुछ हिस्सा और एसपी आवास की दीवार गिर गई। सैदनगर क्षेत्र में भी मकान की छत गिरने से एक युवती घायल हो गई।
शनिवार तड़के जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। शनिवार को हुई बारिश से तमाम लोगों के लिए आफत बन गई है। शनिवार की सुबह धमोरा के अताईनगर निवासी जुगल परिवार वालों के साथ घर में था। इस दौरान मकान की छत गिर गई, जिससे जुगल किशोर, उसकी पत्नी चंद्रवती, नीरज, तुलसी, रचना और अमित घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलवे से सभी लोगों को निकाला। बाद में घायलों का अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने हादसे की जानकारी ली।
वहीं ज्वालानगर और सीआरपीएफ के बीच बनी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया, जिसके बाद आसपास के मकान स्वामियों में हड़कंप मच गया। हादसे में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सीआरपीएफ प्रशासन ने यहां पर दीवार का निर्माण शुरू करा दिया। इसी तरह एसपी आवास की भी दीवार गिर गई। यहां पर भी कम शुरू कर दिया। क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव में भीमसेन पुत्र सुक्खा के मकान की छत भी बारिश के दौरान गिर गई। छत उस वक्त गिरी जब परिवार के सभी लोग मकान में सो रहे थे। हादसे के बाद भीमसेन की बेटी शकुंतला जख्मी हो गई। हादसे के बाद यहां परिवार के लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। घायल शकुंतला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर सैदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा पेड़ कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सैदनगर में मुर्गी फार्म में भी पेड़ गिर गया, जिससे तार टूट गए। तार टूटने से बिजली भी गुल हो गई।