{"_id":"ff57f64b6ea182502f950b4135b5fb1e","slug":"fda-take-sample-of-mid-day-meel-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतपुर स्कूल में मिड-डे मील का सैंपल भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीतपुर स्कूल में मिड-डे मील का सैंपल भरा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के दो प्राथमिक स्कूलों में छापेमारी कर मिड-डे मील योजना के तहत बनाई जाने वाली दाल के साथ ही मसालों के नमूने भरे। इसके साथ ही दूध का भी सैंपल भरा। कुल मिलाकर चार खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
स्कूलों में बांटे जाने वाले मिड-डे मील योजना के तहत खाद्य पदार्थों के सेवन से बच्चे बीमार हो रहे हैं। पिछले दिनों लखनऊ में दूध पीने से बच्चे बीमार हो गए थे। इसके बाद सरकार ने मिड-डे मील योजना के तहत खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने के आदेश जारी किए थे।
आदेश के बाद एक्टिव खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को अजीतपुर के परिषदीय स्कूल में छापा मारा। अभिहित अधिकारी चमन लाल के मुताबिक यहां खाद्य निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने मसूर के दाल का सैंपल भरा गया। इस नमूने को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वार क्षेत्र में देवेश सिंह ने कांकरखेड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल में छापेमारी की। यहां से हल्दी और मिर्च के भी सैंपल भरे गए। विष्णु विहार कालोनी में भी दूध का सैंपल भरा गया। इस नमूनों को भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। चमन लाल के मुताबिक कुल चार नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।