फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Father who tried to resolve daughter's dispute was attacked and died

Rampur: बेटी का विवाद सुलझाने पहुंचे पिता पर हमला, मारपीट में चली गई जान, कुछ भी नहीं कर पाए बेबस परिजन

Thu, 21 Aug 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 02:44 AM IST
सार

बेटी का वैवाहिक विवाद सुलझाने उसके ससुराल पहुंचे पिता पर ससुराल पक्ष ने हमला कर दिया। फायरिंग और फावड़े से वार में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rampur: Father who tried to resolve daughter's dispute was attacked and died
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटी का वैवाहिक विवाद सुलझाने उसके ससुराल पहुंचे मुरादाबाद निवासी पिता व उनके रिश्तेदारों पर ससुरालियों ने हमला कर दिया। इस हमले में विवाहिता के पिता की मौत हो गई, जबकि विवाहिता की बुआ व एक अन्य घायल हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना बुधवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलई बड़ा गांव की है। मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव निवासी अफसर अली (55) की बेटी अरमाना का निकाह सिलईबड़ा गांव निवासी नदीम के साथ हुआ था। 2020 में हुए निकाह के बाद दोनोंं के बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


इस विवाद को सुलझाने के लिए अफसर अली अपने रिश्तेदारों के साथ बुधवार की शाम को बेटी के ससुराल पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान हुए विवाद के दौरान बेटी के ससुराली पक्ष के लोगों ने उसके मायके वालों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फायरिंग की गई साथ ही फावड़ा व अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया। आरोप है कि अफसर अली पर फावड़े से हमला होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हमले में अरमाना की टांडा थाना क्षेत्र के होशपुर गांव निवासी बुआ अख्तरी भी घायल हो गईं।

इसके अलावा अरमाना की मां शन्नो भी घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मिलक के अस्पताल भेजा जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने मृतक अफसर अली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अफसर अली के जीजा इस्लाम ने बताया कि अफसर की इकलौती पुत्री का निकाह 2020 में नदीम से हुआ था। निकाह के बाद से वह दहेज से नाखुश थे और प्रताड़ित करते थे।

पंचायत की जानकारी देने पुलिस के पास पहुंचे थे अफसर
अफसर के साले इस्लाम के अनुसार उन्होंने मौके की नजाकत को देखते हुए मामले की जानकारी गांव स्थित चौकी पर जाकर पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने दामाद के घर जाकर बातचीत करने की सलाह दी। साथ ही कुछ देर बाद पुलिस के पहुंचने की बात कही थी लेकिन समय से पुलिस नहीं पहुंची जिसके बाद यह घटना हो गई।

पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने लड़की के मायके वालों पर हमला कर दिया। अफसर अली की फावड़ा लगने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विद्या सागर मिश्रा एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed