{"_id":"58d576ff4f1c1bac2a1a1aa6","slug":"father-killed-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कों से बात करती थी, मना करने पर नहीं मानी तो मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों से बात करती थी, मना करने पर नहीं मानी तो मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/मसवासी/ रामपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
पिता के गुस्से का शिकार प्रियंका
विज्ञापन
किशोरी का इतना कुसूर था कि वह लड़कों से बात करती थी। पिता को उसका लड़कों से बात करना इतना नागवार गुजरा कि पहले तो उसने अपनी बेटी को मना किया, न हीं मानी तो जंगल लेकर जाकर उसका गला घोटकर मार डाला। सुबूत छुपाने के लिए उसने बेटी के शव पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। मसवासी पुलिस ने क्षेत्र में किशोरी की अधजली लाश की गुत्थी सुलझाकर ऑनर किलिंग को अंजाम देने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
कुछ दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली कि हसनपुर उत्तरी गांव से भी आठवीं की छात्रा गायब है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां ताला लगा था। जिसपर पुलिस ने एक रिश्तेदार को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने लाश हसनपुर उत्तरी निवासी राकेश कुमार की बेटी 15 वर्षीय प्रियंका के रूप में की। पुलिस को कुछ जानकारियां उपलब्ध कराई। गुरुवार को पुलिस ने घर पहुंचे छात्रा के पिता राकेश कुमार को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने अपनी बेटी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
ओर बताया कि चाल चलन खराब होने एवं घर परिवार में समझाने के बावजूद न मानने से क्षुब्ध होकर 14 मार्च को रात्रि के समय जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। और सबूत व पहचान मिटाने के लिये पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। अगले दिन ही बेटी की शिनाख्त किसी अन्य द्वारा अपनी बेटी की किये जाने से वह निश्चिंत हो गया था। सीओ राधे श्याम ने घटना का खुलासा करने के लिये चौकी प्रभारी मसवासी हरिओम सिंह को शबासी दी। उन्होंने बताया कि बेटी से पिता नाराज था। और उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाते हुए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
ननिहाल से लाकर की हत्या ः होली से एक सप्ताह पूर्व छात्रा प्रियंका अपनी ननिहाल गई थी। पिता ने बताया कि उसे जानकारी मिली कि ननिहाल में भी कुछ लड़के होली वाले दिन उससे मिलने गये है। जिससे गुस्से में वह अपनी ससुराल पहुंच गया। और उसको घर लाकर छोड़ दिया। और एक पेट्रोल पंप से दो लीटर पेट्रोल लाकर एक बैग में छुपाकर बाइक में टांग दिया। 14 मार्च की शाम उसकी पिटाई कर उन युवकों के बारे में जानकारी के बहाने उसे जंगल में ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी।