फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers' protest continues on 18th day, protest against bank manager

Rampur News: 18वें दिन भी किसानों का धरना जारी, बैंक प्रबंधक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues on 18th day, protest against bank manager
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन केमरी में शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने कहा कि किसान मजबूती के साथ धरने पर डटे हुए हैं और किसानों का रुख साफ है कि ये धरना लम्बे समय तक चलने वाला है। कहा कि मंडलायुक्त द्वारा उन पार्टियों को एफिडेविट लेकर बुलाया गया है जो लोग मिल को खरीदना चाहतें हैं। इसलिए संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मंडलायुक्त से मिलकर न्याय की मांग करेगा। धरनास्थल पर पहुंचीं महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मिल की नीलामी सर्किल रेट के हिसाब से कराई गई होती तो किसानों का पैसा मिल चुका होता। मगर बैंक के मैनेजर द्वारा केमरी के कुछ लोगों से मिलकर धांधलेबाज़ी कर मिल को गलत तरीके से नीलाम किया गया। महिला किसानों ने मामले की जांच कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई करने व मिल को सर्किल रेट के हिसाब से दोबारा नीलाम कराने की मांग की। धरनास्थल पर प्रेमपाल सिंह, रमाशंकर, ठाकुर लक्ष्मी चौहान, किरण सागर, देवकी नंदन, अनोखे लाल, फूल सिंह, वीरेंद्र गंगवार, बालकिशोर पाण्डेय, नत्थू हाजी, नीलम, हरदोई लाल, सुंदरलाल, अरुण कुमार, रामस्वरूप, राजेंद्र सिंह, रोशन लाल, खेमेन्द्र, नन्हे राम, मगल लाल, नन्हे राम,महेंद्र सिंह गिल, हरपाल सिंह, भगवान दास, वेद प्रकाश सैनी, नरेंद्र, सुरेश, उपेंद्र गंगवार, त्रिवेणी, पप्प,जगदीश, शफीक आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed