फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers protest at the Collectorate on the issue of electricity, fertilizer and loan waiver.

Rampur News: बिजली, खाद और कर्जमाफी के मुद्दे पर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 26 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the Collectorate on the issue of electricity, fertilizer and loan waiver.
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक पंचायत कलक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में वरिष्ठ प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में आयोजित हुई। किसानों ने बिजली, खाद, कर्जमाफी और छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने बिना शर्त यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध कराने, छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने, किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग उठाई। किसानों ने खेती में उपयोग होने वाली मशीनों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी, सामान्य योजना में नलकूप कनेक्शन और किसानों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बदहाल है। शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही और बार-बार ट्रिपिंग होने से किसान परेशान हैं। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इस दौरान मोहम्मद सलीम वारसी, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह, इमरान खान, साबिर अली, मुबारक हसन और रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed