फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers gathered at the toll plaza first joined the dharna and then left for Delhi

टोल प्लाजा पर एकत्र होकर पहले धरने में हुए शामिल फिर दिल्ली रवाना हुए किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered at the toll plaza first joined the dharna and then left for Delhi
भोट। तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर कोयला टोल प्लाजा पर एकत्र हुए किसानों का जत्था दिल्ली को रवाना हुआ। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान संगठन पिछले कई दिनों से गाजीपुर बार्डर पर चल रहे आंदोलन को सफल बनाने का किसानों से आह्वान कर रह रहे थे। इसी के तहत शुक्रवार को बिलासपुर और आसपास के गांवों के तमाम ग्रामीण कोयला टोल प्लाजा पर चल रहे बेमियादी धरने में शामिल हुए। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं होते उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। वक्त आने पर दोनों सरकारों को किसानों की ताकत का एहसास दिलाया जाएगा। किसानों से अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून कृषि विरोधी हैं इसलिए जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं किया जाएगा किसान आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद किसानों का जत्था नारेबाजी करते हुए दिल्ली को रवाना हो गया। वहीं, टोल प्लाजा पर मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 36वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान जिला उपाध्यक्षा साबिर अली, गोपी अटवाल, तिजेंद्र विर्क, सुखविंदर सिंह हुंदल, जंगीर सिंह, सुखविंदर सिंह चीमा, वीरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मुस्तकीम, अमृतपाल भिंडर, लखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, ज्ञानी सिंह, अमरजीत सिंह, सुभाष चंद शर्मा, अमीर अहमद, महेश पाल सिंह, अनूप सिंह, मुराद अली, नासिर घोसी, इकबाल सिंह, हरभजन सिंह मोनी, गुरविंदर सिंह, ज्ञानी सिंह, बागा सिंह, पाल सिंह, सिमरन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साढ़े आठ घंटे तक टोल रहा फ्री, करीब एक लाख का नुकसान
भोट। गाजीपुर बार्डर में चल रहे किसान आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प व पुलिस द्वारा किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोयला टोल प्लाजा के टोल बैरियरों को हटाकर टोल फ्री करवा दिया था। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल गेट पर खड़े होकर सभी वाहनों को टोल टैक्स का भुगतान किए बिना ही पास करवा दिया था। वहीं गुरुवार रात करीब दस बजे संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी रिपोट दर्ज किए जाने की सूचना पर दोबारा टोल पर वसूली शुरू होने दी। इस दौरान करीब साढे़ आठ घंटे तक टोल पर वसूली नहीं हुई। इस दौरान करीब 1600 वाहन बिना टोल दिए ही गुजर गए, जिससे करीब एक लाख रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई है। टोल प्लाजा प्रबंधक मुन्ना यादव ने बताया कि किसानों द्वारा जबरन टोल टैक्स की वसूली बंद कराए जाने से करीब साढ़े आठ घंटे तक टोल टैक्स की वसूली नहीं हो पाई। इस दौरान करीब 1600 वाहन बिना टोल टैक्स का भुगतान किए ही निकल गए। जिसपर करीब एक लाख रुपये की राजस्व वसूली प्रभावित हुई है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर एनएचएआई के उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed