{"_id":"612e85488ebc3e5a6743742b","slug":"farmers-demonstrated-against-haryana-government-rampur-news-mbd401090158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। हरियाणा में किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर हरियाणा सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को भाकियू अंबावता कार्यकर्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि हरियाणा सरकार हिटलरशाही पर उतारू है। हरियाणा सरकार ने किसानों पर लाठियां चलाने का आदेश देकर प्रजातंत्र का गला घोंटा है। किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने, जिम्मेदार अफसरों और पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, लाठी चार्ज में मारे गए किसान के एक परिजन को सरकारी नौकरी देने और 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने रामपुर जिला कारागार प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश सचिव कामरान, हारून खान, हाफिज अहमद, अकरम खान, नासिर मियां, महबूब अली, इसरार पाशा, शोएब पाशा, नसीम अहमद, जाफर अली, फैजान अली, इरफान अली, हड़ताल सिंह यादव, महेंद्र सागर, मुकेश श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, अशोक यादव, विजय कुमार, राकेश कुमार, अजय पांडे, दयाशंकर आदि शामिल रहे।