फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmers come from anothor district

दूसरे जिलों के किसान रामपुर की समितियों से लेने आ रहे खाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmers come from anothor district
रामपुर। खाद की किल्लत और नई खाद महंगी होने की वजह से उत्तराखंड और रामपुर की सीमा से सटे प्रदेश के दूसरे जिलों के किसान खाद लेने के लिए रामपुर की सहकारी समितियों पर पहुंच रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही सहायक आयुक्त एवं निबंधक ने दूसरे जिलों के किसानों को खाद देने पर रोक लगा दी है। सिर्फ रामपुर के ही किसानों को खाद का वितरण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से खाद के दाम बढ़ा दिए गए हैं। रामपुर में पुराने दाम यानि 1185 रुपये प्रति कट्टा खाद उपलब्ध है जबकि नई खाद के दाम प्रति बोरी 265 रुपये अधिक हैं। रामपुर के अलावा अन्य जिलों में खाद की बड़े पैमाने पर कमी हो गई है। हालांकि, रामपुर में अभी करीब आठ हजार मीट्रिक टन खाद की उपलब्धता है। लिहाजा, बॉर्डर से सटे उत्तराखंड के जिलों के किसान, मुरादाबाद, बरेली, बंदायूं, संभल के किसान भी रामपुर की सहकारी समितियों से आकर खाद ले रहे हैं। जैसे ही यह मामला विभाग के संज्ञान में आया, तो तुरंत सहायक आयुक्त एवं निबंधक ने समितियों से दूसरे जिलों को खाद देने पर रोक लगा दी। उन्होंने सभी समितियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि सिर्फ ऐसे किसानों को ही खाद दिया जाए, जो रामपुर के रहने वाले हों और उनकी कृषि भूमि भी रामपुर में ही हों। इसके अलावा उन किसानों को भी खाद वितरित कर दिया जाए, जो रहते तो सीमावर्ती इलाकों में हों, लेकिन उनकी कृषि भूमि रामपुर में हो। किन्तु, उतना ही खाद दिया जाए, जितनी जमीन खतौनी में दर्ज हो। साथ ही किसानों की खतौनियां भी लेकर रख ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed