{"_id":"81bdb4e8a07aebd510fd93bc8a72e5f7","slug":"farmer-protest-against-government-in-swar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी मिल गेट पर धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी मिल गेट पर धरने पर बैठे किसान
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं को लेकर किसान फिर सड़क पर उतर आए। गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर त्रिवेणी चीनी मिल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गए। तहसीलदार को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की।
भाकियू कार्यकर्ता गुरुवार को जिलाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह पन्नू के नेतृत्व में त्रिवेणी चीनी मिल के मुख्यद्वार पर एकत्र हुए। चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। जिलाअध्यक्ष गुरविंद्र सिंह पन्नू ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
तहसीलदार संजय कुमार को समस्याओं से भरा ज्ञापन सौंपा। कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान एक मुश्त 280 और 290 रुपये दिया जाए। गन्ने की दलाली पर अंकुश लगाने, स्वार टांडा के बचे गांव के किसानों को शीघ्र मुआवजा वितरण कराये जाने, विद्युतापूर्ति 18 घंटे दिलाने, किसान फसल बीमा का लाभ दिलाने, बंद पड़े ट्यूबेलों को चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन
तहसीलदार ने किसानों को समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान जगदीश सिंह, रंजीत सिंह, लखविंदर सिंह, मंजीत सिंह, चौधरी राज पाल सिंह, शिवकुमार, नवीन कुमार, मोहन सिंह, मेंहदी हसन, मोहम्मद उसमान, हाजी शफीक, हरभजन सिंह आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।