{"_id":"bac9f288bab48b50e5dd04b4da52bf19","slug":"farmer-protest-against-government-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ दफ्तर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ दफ्तर का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के भुगतान को लेकर गुरुवार को किसान सड़कों पर उतर आए। शाहबाद और स्वार में किसानों ने चीनी मिलों में तालाबंदी कर दी। जनपद मुख्यालय पर किसानों ने डीसीओ दफ्तर का घेराव किया। किसानों ने एलान किया कि शीघ्र भुगतान न मिलने पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
चीनी मिलें किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। जिले की चीनी मिलों पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया हैं। राष्ट्रीय आह्वान भाकियू ने बृहस्पतिवार को चीनी मिलों पर तालाबंदी की। भाकियू कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंचे।
किसानों ने डीसीओ दफ्तर का घेराव किया। उस वक्त जिला गन्ना अधिकारी दफ्तर में मौजूद थे। किसानों ने डीसीओ से गन्ना मूल्य दिलाने की मांग की। भुगतान के मामले में सबसे बुरी स्थिति राणा शुगर मिल की है। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र भुगतान नहीं मिलेगा तो किसान भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
डीसीओ ने जब शीघ्र भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया तो किसान वापस चले गए। डीसीओ दफ्तर का घेराव करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, उस्मान अली पाशा, किशनपाल यादव, तालिब, डालचंद, इकबाल हुसैन, अख्तर अली, जाहिद अली, गजराम सिंह, रामऔतार, सरवर अली शामिल थे।