{"_id":"a76a63f52226514de85cfeb515d21ea8","slug":"farmer-protest-against-government-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में किसान बेमियादी धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में किसान बेमियादी धरने पर बैठे
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से न लेने पर भाकियू कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर बेमियादी धरने पर बैठ गए। गुस्साए किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि अधिकारी किसानों को समस्याओं को गंभीरता नहीं ले रहे हैं। उनके आश्वासन के बाद भी किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
राष्ट्रीय आह्वान पर भाकियू ने कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरना दिया था। किसानों ने डीएम को स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा था। उसमें गन्ने का भुगतान, फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की थी। किसानों का कहना था कि बिजली विभाग के कर्मचारी छोटे किसानों पर मुकदमे दर्ज करा रहे हैं।
मोदी फैक्ट्री ने नहर पर अवैध कब्जा कर लिया है। धार्मिक स्थल का भी रास्ता बंद कर दिया है। धान खरीद में धांधली बरती गई है। राशन वितरण प्रणाली का भी बुरा हाल है। किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासन की कार्यशैली से क्षुब्ध किसान मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यालय पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों की भीड़ को देखकर पुलिस ने गेट बंद कर दिया। किसानों ने गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बाद किसान टेंट लगाकर वहीं बेमियादी धरने पर बैठ गए।
मंडल उपाध्यक्ष का कहना था कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होगा उनका धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, अजीत सिंह, मुस्तकीम, उस्मान अली, डा. जमील, तेगबहादुर, परमेश्वरी प्रसाद भी शामिल थे।