{"_id":"62338972416bb26bfc773581","slug":"farmer-died-in-hospital-rampur-news-mbd4219019161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गैर इरादतन हत्या के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गैर इरादतन हत्या के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि के विवाद में कहासुनी के बाद आरोपियों ने किसान को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद परिजन घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन किसान ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने किसान की गैर इरादतन हत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
चुन्नी के भाई दिनेश के मुताबिक, नौरंगपुर गांव निवासी चुन्नीलाल (45) पेशे से किसान थे। बुधवार देर रात वह गांव में घूमने के लिए निकले थे। आरोप है कि वापस घर आते समय रास्ते में बुद्धसेन और उसके दो साथियों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे से उसे पीटने लगे। शोर-शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चुन्नीलाल को खून से लथपथ देख परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई।
वहीं परिजन गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुद्धसेन, शीशपाल, और रामवीर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।