फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer died in accident

खेत पर ट्यूबवेल बंद करने जा रहे किसान को बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
शाहबाद। शनिवार को शाम आठ बजे के करीब खेत पर ट्यूबवेल बंद करने जा रहे किसान को सामने से बाइक चालक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के नवाबपुरा गांव निवासी किसान रामनिवासी (21) पैदल अपने खेत पर ट्यूबवेल बंद जा रहे थे। रास्ते में शाहबाद-चंदौसी रोड पर गांव के पास मोड़ पर बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पैदल जा रहे किसान गंभीर अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। चीख निकलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने परिवार वालों को सूचना दी। आननफानन परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सकों ने घायल किसान का प्राथमिक उपचार किया। हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घायल किसान के पिता रोशन लाल ने इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव लश्करगंज निवासी मुकेश और दो बाइक सवार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, उपचार के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहबाद के कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed