फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer died in accident

गलत दिशा में आए ट्रक चालक ने कार व बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक चालक ने बाइक और कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका बेटा घायल हो गया। इस दौरान कार के पीछे से आ रहा एक अन्य बाइक सवार भी कार की चपेट में आने से घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे केे बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी लालसिंह (60) अपने बेटे गंगाराम के साथ रामपुर आए थे। गंगाराम शंकरपुर गांव में मंदिर के पास एक पान का खोखा चलाते हैं और उनके पिता लालसिंह खेती किसानी करते थे। शनिवार की दोपहर को एक बजे दोनों बाइक पर सवार होकर रामपुर से घर जा रहे थे। बाइक गंगाराम चला रहा था। उनकी बाइक के पीछे एक कार चल रही थी। रास्ते में हाईवे पर शहजादनगर थाना क्षेत्र में मगरमऊ पुल के ऊपर बरेली की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने बाइक और कार में टक्कर मार दी। इस बीच कार के पीछे से आया एक बाइक सवार युवक जादौपुर गांव निवासी सचिन भी उसकी चपेट में आ गया। सचिन रामपुर स्थित फैक्टरी से काम कर घर जा रहे थे। हादसे में सचिन और गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में लालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, लालसिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए है। कार में चार लोग सवार थे। जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही जा चुके थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। गंगाराम हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed