{"_id":"57990df84f1c1b385e21e12b","slug":"fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से लाए गए नकली नोटों संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से लाए गए नकली नोटों संग दो गिरफ्तार
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेपाल से नकली नोट लाकर जिले में खपाने वाले दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीस हजार के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी रामपुर के ही रहने वाले हैं और अब तक 52 हजार रुपये की फेक करेंसी चला चुके हैं।
अजीमनगर पुलिस और सीओ सिटी की टीम को मंगलवार रात को सूचना मिली कि दो लोग नेपाल से नकली नोट लेकर मिलकखानम की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने पीलाखार नदी के पास से दो लोगों को पकड़ लिया। एसपी संजीव त्यागी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अजीमनगर पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गंज थाना क्षेत्र के शुतुरखाना निवासी शादाब और भोट थाना क्षेत्र के बांसनगली निवासी मुुजम्मिल है।
पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वह नेपाल के बाबाथान, जो भारत के मेला घाट थाना झनकइया, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड के बार्डर पर रहने वाले धनीराम नाम के व्यक्ति से नकली नोट लेकर आए हैं। दोनों काफी समय से नेपाल आ जा रहे हैं। गिरफ्तारी से पहले भी वह दो बार नेपाल से रामपुर लाकर 52 हजार रुपये के नकली नोटों को यहां चला चुके हैं। पुलिस को उनके पास से तीस हजार रुपये के नकली नोट भी मिले हैं। इसके अलावा उनके पास से बाइक और चाकू भी मिले हैं। आरोपी लोग काफी समय से इस धंधे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।