फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Exploitation of sanitation workers will not be tolerated; they will raise their voices in a show of strength in Lucknow on November 2nd.

Rampur News: सफाई कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं, दो नवंबर को लखनऊ में भरेंगे हुंकार

Fri, 23 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of sanitation workers will not be tolerated; they will raise their voices in a show of strength in Lucknow on November 2nd.
रामपुर। सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा ने ठेका, संविदा और स्थायी सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर 2 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरने का आह्वान किया है। इसकी तैयारियों के लिए नगर पालिका परिषद में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की सभा हुई।
विज्ञापन




वक्ताओं ने ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनसे निर्धारित कार्यों के अलावा भी सफाई कार्य कराया जाता है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जिला महामंत्री संजय समर्पित और नगर अध्यक्ष प्रेम राज ने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। 2 नवंबर को लखनऊ में होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। सभा में मनीष कठारिया को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष बाबू लाल कौशल ने उन्हें सम्मानित किया और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। सभा की अध्यक्षता बाबू लाल कौशल ने की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed