फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   expences in jila panchayat chunav

चुनाव में पाई-पाई का हिसाब देंगे प्रत्याशी

Thu, 24 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष से लेकर सदस्य पद के उम्मीद्वारों का चुनाव का खर्च तय कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार सिर्फ चार लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीद्वार के खर्च की सीमा डेढ़ लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन



राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का आरक्षण भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन



इस बीच निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीद्वारों की चुनाव पर होने वाले खर्च की सीमा को भी तय कर दिया है। आयोग की ओर से इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए साफ किया कि उम्मीद्वारों के खर्चों पर पूरी तरह निगाह रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उम्मीद्वारों को चुनाव में पाई-पाई का हिसाब देना होगा। चुनाव प्रचार में होने वाले खर्चे का ब्योरा देना होगा। खर्च की सीमा तय कर दी गई है। यदि कोई प्रत्याशी तय सीमा से ज्यादा खर्च करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed