{"_id":"61e31b216506bd5ca227133b","slug":"excess-cold-rampur-news-mbd4161310135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़ कंपाने वाले सर्दी से सितम से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़ कंपाने वाले सर्दी से सितम से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार/रामपुर। दिनभर आसमान में छाए बादल छाए रहने और शीत लहर चलने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने से लोग बेहाल हो गए। सर्दी से व्याकुल लोग घरों में ही दुबके रहे। सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। फिलहाल सर्दी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के साथ कुमायूं की ऊंची पहाड़ियों पर पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण क्षेत्र में हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। जिससे कड़ाकेे की सर्दी पड़ी। शनिवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा। कड़ाके की सर्दी पड़ने से बाजारों में ग्राहकों की आमद कम ही रही जिससे दुकानदार खाली बैठे रहे। सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडबेज बस स्टेंड आदि पर यात्री भी कम ही दिखाई दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले तीन दिन तक धूप निकलने की कोई संभावना नहीं है। वहीं स्वार में भी ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया तो बाजारों में भी भीड़ कम रही।